रोडवेज रूट पर सुधरेगी बसों की आवाजाही
रोडवेज प्रशासन ने नगर के अलावा देहात की रूटों पर इलेक्ट्रानिक बसें चलाने का फैसला किया है। नई बसें संचालित करने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। रोडवेज प्रबंधन बनारस नगर से लेकर देहात तक नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए रूट चार्ट बनाने के लिए सर्वे कार्य शुरू करा दिया है। यात्रियों की उपलब्धता को ध्यान में रखकर बसों का रूट चार्ट तैयार होगा।
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के साथ बसों के लिए लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह का चुनाव हो गया है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक तरना और कैंट में चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। इससे बसों की चार्जिंग समस्या का समाधान हो जाएगा। उधर रोडवेज प्रबंधन ने बढ़िया ढंग से इलेक्ट्रिक बस चलाने वाले चालकों को सम्मानित करने का फैसला किया है। बृहस्पतिवार को मिर्जामुराद मेें आयोजित समारोह में अलग-अलग रूट के 10 बस चालकों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर करीब 120 चालकों को सड़क पर सुरक्षित बस संचालन की ट्रेनिंग दी जाएगी।