फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर में बुलेट सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग पर मंगलवार शाम ओवर टेक करते समय रोडवेज बस से टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के छताईकला निवासी अनंत मिश्र (24) पुत्र राम सरन मिश्र बुलेट मोटरसाइकिल से विजेथुआ से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। उनके साथ दूसरी गाड़ी से उनके अन्य रिश्तेदार भी गए हुए थे। वापसी के समय सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास बोलेरो जीप को ओवरटेक करते समय लखनऊ से शाहगंज की तरफ जा रही रोडवेज से आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड से पुलिस ने शव की शिनाख्त की। मृतक मुंबई रहकर पढ़ाई के साथ ही नौकरी भी करता था। उधर, पुलिस ने पीछा करके रोडवेज बस व चालक को शाहगंज में हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें