नेवढ़िया के बनेवरा गाँव में अवैध कब्जे को हटाता जेसीबी। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
रामनगर। नेवढि़या थाना क्षेत्र के बनेवरा गांव में शनिवार की दोपहर वर्षों से ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा को हटाया गया। उक्त गांव निवासी संदीप सिंह ने 17 दिसंबर 2021 को जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि बनेवरा गांव में कुछ जमीन आवासीय पट्टा है और शेष बचे जमीन पर अवैध कब्जा करा दिया गया है।
कई बार शिकायत की गई, लेकिन हल्का लेखपाल गलत रिपोर्ट लगा देते हैं। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने फिर से जांच कराया तो शिकायत सही मिली। जिस पर शनिवार को कानूनगो कुंज विहारी सिंह के नेतृत्व में टीम गठित करके अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। इस संबंध में कानूनगो कुंज विहारी ने बताया कि ग्रामसभा की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को खाली कराया गया है।