फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: सपा एमएलसी प्रत्याशी के हॉस्पिटल पर बुलडोजर तैनात, गेट पर अतिक्रमण का नोटिस भी चस्पा, हंगामा

Thu, 24 Mar 2022 05:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

सपा के एमएलसी प्रत्याशी डा. मनोज यादव ने गुरुवार को एक वीडियो जारी किया। जिसमें प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके हॉस्पिटल के सामने प्रशासन ने बुलडोजर खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन
सपा एमएलसी प्रत्याशी के हॉस्पिटल पर बुलडोजर तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में एमएलसी पद के लिए सपा प्रत्याशी डा. मनोज कुमार के मछलीशहर स्थित पुरानंदलाल स्थित हॉस्पिटल पर गुरुवार को प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंच गया। आरोप है कि सपा प्रत्याशी ने सरकारी नाले को अपनी हॉस्पिटल की बाउंड्री में ले लिया है।

विज्ञापन


वहीं, ईओ बृज किशोर गौड़ का कहना है कि स्वच्छता सर्वे के तहत इस नाले की सफाई कराने के लिए टीम पहुंची। लेकिन, बाउंड्री वॉल के अंदर होने के कारण सफाई नहीं हो सकी है। वहीं, सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि एमएलसी चुनाव के चलते उनके साथ ऐसा किया जा रहा है।  हॉस्पिटल के गेट के बाहर अतिक्रमण का नोटिस भी चस्पा किया गया है।

दो दिन पहले की गई थी अतिक्रमण की शिकायत

मछलीशहर कस्बे के पुरानंदलाल मोहल्ला निवासी नीलिमा सिंह पत्नी संतोष सिंह ने 22 मार्च को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उमाशंकर हॉस्पिटल के संचालक डा.मनोज कुमार यादव ने नाले पर बाउंड्री बनाकर कब्जा कर लिया है।

Trending Videos

सपा एमएलसी प्रत्याशी के हॉस्पिटल पर बुलडोजर तैनात - फोटो : अमर उजाला
इस पर सीआरओ ने उपजिलाधिकारी ज्योती सिंह व अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह गौड़ को नाला भूमि खाली कराने का निर्देश दिया। इसी कड़ी में अधिशासी अधिकारी बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल संचालक डा.मनोज यादव को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। जिससे की नाले की सफाई हो सके।

वहीं एसडीएम ने भी हल्का लेखपाल को नाले की भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। साथ ही मनोज कुमार  को सभी अभिलेखों के साथ कार्यालय में तलब किया। इसी बीच नाले की सफाई करने के लिए गुरुवार को जेसीबी लेकर नगर पंचायत के कर्मचारी पहुंच गए।

ऐसे में डा. मनोज यादव ने आरोप लगाया कि बुलडोजर द्वारा जबरदस्ती हमारी बाउंड्री और हॉस्पिटल के गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन राजनीतिक दबाव में ऐसा कर रहा है। 

मनोज यादव बोले- मैं सरकार के आगे झुकने वाला नहीं

डॉ.मनोज यादव - फोटो : सोशल मीडिया।
सपा के एमएलसी प्रत्याशी डा. मनोज यादव ने गुरुवार को एक वीडियो जारी किया। जिसमें प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके हॉस्पिटल के सामने प्रशासन ने बुलडोजर खड़ा कर दिया है। उन्हें घर से निकलने भी नहीं दिया जा रहा। इससे शासन और प्रशासन की हताशा साफ नजर आ रही है। हो सकता है मेरे हत्या की भी साजिश चल रही हो। जौनपुर में एमएलसी का चुनाव संवेदनशील हो गया है। वह इस सरकार और प्रशासन की गुंडागर्दी के आगे वह कभी झुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

सपा विधायक डा. रागिनी सोनकर ने किया विरोध

सपा विधायक डा. रागिनी सोनकर - फोटो : सोशल मीडिया।
मछलीशहर की सपा  विधायक डा. रागिनी सोनकर डा. मनोज कुमार यादव के समर्थन में आगे आई हैं। उन्होंने फेसबुक लाइव आकर पूरे प्रकरण पर अपनी बात कही। इस दौरान पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यदि डा. मनोज यादव ने नाले पर अतिक्रमण करके बाउंड्री वॉल बनाया था तो पहले भी भाजपा की सरकार थी, प्रशासन के लोग थे, वे इसे क्यों नहीं रोके और हटवाए। अब वह सपा से चुनाव लड़ रहे हैं तो उन्हें इस समय परेशान किया जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है, इसके खिलाफ मैं भी लड़ूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें