करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर की एमसीए और बीटेक की परीक्षाएं खत्म हो गई। परीक्षा के दौरान कुल आठ नकलची पकड़े गए। केंद्राध्यक्ष ने नकलचियों का रिपोर्ट यूएफएम विभाग को भेज दिया है। दो सप्ताह तक चली परीक्षा में ढाई हजार छात्र-छात्राए शामिल हुए।
परीक्षा छह मई से शुरू हुई थी, जो 18 मई तक चली। आंतरिक उड़ाका दल ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण करने के अलावा परीक्षार्थियों पर सीसी कैमरे से निगरानी रखी जा रही थी। इस दौरान आठ छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए चिह्नित किए गए थे। जिन्हें आंतरिक उड़ाका दल के प्रोफेसर एके श्रीवास्तव प्रोफेसर, रजनीश भास्कर एवं सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. विशाल यादव, डॉ. मुनेंद्र सिंह, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. सुनील यादव ने चिह्नित किया था। अलग-अलग दिनों में कुल आठ नकलचियों को चिट के साथ पकड़ा गया। केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर सौरभ पाल ने बताया कि सभी के सहयोग से परीक्षा सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न हुई।