शाहगंज। क्षेत्र के बद्दौपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए गोकशी की सूचना पर कोतवाली पुलिस तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव स्थित मंदिर के बगल से तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया और न्यायालय भेज दिया है। प्रभारी कोतवाली मनोज कुमार ठाकुर ने बताया है कि एक सप्ताह पूर्व बद्दौपुर गांव के समीप नहर में मिले गोवंश की सूचना पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। फरार तीनों आरोपियों में बद्दौपुर गांव निवासी आसिफ, रिजवान, अदनान को गिरफ्तार कर चालान किया गया और न्यायालय भेज दिया गया है।