फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साले की हत्या का आरोपी जीजा गिरफ्तार, शराब पिलाने के बाद ईंट व डंडे से प्रहार कर ली थी जान

Sat, 13 Jan 2024 04:48 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

मामला बक्शा बरजी गांव का है। पुलिस ने औंका जाने वाले हाईवे से हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने साले को ईंट व डंडे से प्रहार कर गुरुवार की रात में मौत के घाट उतार दिया था। 
विज्ञापन
jaunpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के बरजी गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर साले की हत्या के आरोपी जीजा को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की रात औंका जाने वाले हाईवे पर पकड़ा। इस दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खून के धब्बे लगी शर्ट, ईंट, बांस का डंडा व नकदी बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के बाद युवक को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बक्शा के बरजी गांव में मनीष सिंह के ईंट भट्ठे पर बिहार के नालंदा थाना के सिलाव खैरा गांव निवासी उमेश माझी (40) पुत्र चंद्रिका माझी अपने भाई वीरेंद्र माझी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मजदूरी करता था। उसी के साथ उसका जीजा राजेश माझी निवासी ग्राम मकदूमपुर थाना मानपुर, जिला नालंदा बिहार भी परिवार के साथ काम करता था। 

घटना से कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस बीच आरोपी जीजा ने साले उमेश मांझी को जान से मारने की योजना बनाते हुए दो दिन पहले अपनी पत्नी को बिहार अपने घर छोड़ आया। बीते गुरुवार की रात में राजेश ने उमेश मांझी को शराब पिलाने के बहाने ग्राम बरजी स्थित प्राइमरी स्कूल में ले गया। वहां उमेश को काफी मात्रा में उसने शराब पिलाई। जब उमेश नशे में धुत्त हुआ तो उस पर डंडे व ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।  
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस बक्शा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उप निरीक्षक विवेकानंद सिंह के साथ शुक्रवार की रात धनियामऊ में मौजूद थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या का आरोपी राजेश मांझी बिहार भागने के फिराक में है और औंका जाने वाले हाइवे मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचते ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

क्या कहती है पुलिस
ईंट भट्ठे पर साले की हत्या के आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके बाद रिमांड लेकर आगे की विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। -देवेश सिंह, क्षेत्राधिकारी, सदर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें