शाहगंज। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान अवैध टिकट के साथ दलाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को रेलवे अधिनियम तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।
लखनऊ मंडल के निर्देश पर टिकट दलालों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत आरपीएफ ने जांच अभियान चलाया। आरक्षित टिकट काउंटर पर संदिग्ध रूप से खड़े होकर अवैध टिकट बेच रहे खुटहन थाना क्षेत्र के भगमलपुर गांव निवासी रामजीत प्रजापति पुत्र सतई राम को पुलिस ने हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से आठ हजार नौ सौ रुपये का आरक्षित काउंटर टिकट व चार टिकट फार्म बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।