फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार का आज आखिरी दिन, अखिलेश,प्रियंका, अमित शाह बनाएंगे माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद के नौ विधानसभा सीटों पर सात मार्च को मतदान होगा। जिले में 121 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 35 लाख 10 हजार 929 मतदाता करेंगे। वहीं, मतदाताओं को लुभाने के लिए सभी दलों ने आखिरी समय में पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को शाम 6 बजे के पहले चुनाव प्रचार थमे, उसके पहले सभी दल आखिरी बार शक्ति प्रदर्शन करके अपने उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जैसी नेताओं के नाम शामिल हैं। शहर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दोपहर डेढ़ बजे से लेकर 4 बजे तक रोड शो करेंगी। रोड शो भंडारी से शुरू होगी। वहीं, सांसद गोरखपुर व अभिनेता रवि किशन का सल्तनत बहादुर इंटर कालेज बदलापुर से लेकर रामनगर तिलावरी तक रोड शो सुबह 11 बजे से करेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मल्हनी विधानसभा सीट पर श्रीकृष्ण इंटर कालेज मीरगंज में चुनावी सभा करेंगे। वहीं, इसी विधानसभा क्षेत्र में गृहमंत्री अमित शाह नौपेड़वा में यादवेश इंटर कालेज में दिन में 12:50 बजे जनसभा करेंगे। सदर विधानसभा में चंबल तारा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिन में एक बजे जनसभा करेंगे। दूसरी ओर अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल मडि़याहूं और जफराबाद में चुनावी सभा करेंगी। बसपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सीमा कुशवाहा केराकत और सदर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगी। दूसरी ओर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि पांच मार्च को शाम छह बजे से प्रचार का दौर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद यदि कोई प्रचार करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें