जौनपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा कराने के लिए सात और आठ अगस्त को ब्रीफिंग कराने की तैयारी है। केंद्र व्यवस्थापक शिक्षक के साथ बैठक कर परीक्षा के लिए शासन से आई गाइड लाइन के बारे में बताएंगे। कुछ केंद्र व्यवस्थापक सात को तो कुछ ने ब्रीफिंग के लिए आठ को शिक्षकों को बुलाया है। परीक्षा नौ अगस्त को प्रस्तावित है। सभी केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए जिले में 56 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दो पालियों में 22500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। राजा श्रीकृष्ण दत्त कालेज परीक्षा केंद्र पर सात अगस्त को शिक्षक और कर्मचारियों को बुलाया गया है। ब्रीफिंग के लिए सभी को सूचना दे दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक सभी को परीक्षा से संबंधित तैयारियोंके बारे में बताएंगे। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के समन्वयक डा. एसपी सिंह का कहना है कि शासनदेश के तहत परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नौ अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी कर लिया गया है। परीक्षा केंद्रों को लखनऊ विश्वविद्यालय से आनलाइन कर दिया गया है।