फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दिव्यांग दूल्हा देखकर दुल्हन ने लौटाई बरात, पूरी रात चली पंचायत के बाद हुआ फैसला 

Sat, 30 Jan 2021 10:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर में दिव्यांग दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल पर भी बात नहीं बनी तो घरातियों ने दूल्हा समेत बरात को बंधक बना लिया। घंटों पंचायत के बाद विवाह की तैयारियों पर हुए खर्च की अदायगी के बाद बरात वापस लौटी।

विज्ञापन


नाऊपुर निवासी एक युवती की शादी बिहार के सासाराम में तय हुई थी। शुक्रवार रात दूल्हा बरात लेकर नाऊपुर पहुंचा। द्वारचार के बाद शादी का वक़्त आया तो लड़के को दूसरे के सहारे आता देख कन्या पक्ष वालों को शक हुआ। छानबीन की तो पता चला कि दूल्हा विकलांग है। इसकी जानकारी होते ही दुल्हन ने शादी से मना कर दिया।

मामला बिगड़ता देख घरातियों ने बरातियों को बंधक बना लिया। पूरी रात पंचायत चलती रही। सुबह होने पर आसपास के गांव के लोगों की उपस्थिति में शादी की तैयारी में हुए खर्च की अदायगी के बाद बरात वापस ले जाने पर सहमति बनी। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें