मुंगराबादशाहपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार बाइक चोर व बरामद बाइके।
- फोटो : JAUNPUR
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हुए चोरी की आठ बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ मछलीशहर विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी बृजेश कुमार के साथ उपनिरीक्षक नंद किशोर शुक्ल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह पुलिस बल के साथ सुजानगंज रोड पर गश्त पर थे। वे गोविंददास पुलिया के निकट मौजूद थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतापगढ़ की तरफ से कुछ अपराधी चोरी की बाइक बेचने के लिए मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक बृजेश कुमार इटहरा सीमा के निकट अपराधियों के आने का इंतजार करने लगे। थोड़ी ही देर में प्रतापगढ़ की ओर से दो बाइक पर सवार चार व्यक्ति आते दिखे। पुलिस को देखते ही बाइक से कूदकर एक भाग गया जब कि तीन को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए प्रभाकर सिंह उर्फ आशू निवासी ग्राम चमरुपुर नंददौत, रमेश कुमार बिंद निवासी चकफराद थाना फूलपुर प्रयागराज और रविशंकर प्रजापति उर्फ महेश निवासी कसेरुआ वलीपुर थाना रानीगंज प्रतापगढ़ शामिल हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की आठ बाइक बरामद की है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।