फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शौच के लिए गए युवक की नहर में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। जैगहां गांव में शौच के लिए निकले एक युवक की बुधवार को नहर में गिरने से मौत हो गई। घटना आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन

खेतासराय थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि जैगहां गांव निवासी विजय कुमार गुप्ता (27) बंगलूरू में रहते थे। बुधवार की भोर में वे घर आए थे। सुबह करीब नौ बजे शौच के लिए घर से निकले थे। शारदा सहायक खंड नहर के किनारे पहुंचे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करने लगे। नहर किनारे उनकी चप्पल मिलने पर डूबने की आशंका जताई। सूचना पर खेतासराय और दीदारगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिंचाई विभाग को नहर में पानी बंद कराने के लिए फोन किया गया। पानी कम होने के बाद घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर नहर में शव मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दीदारगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें