फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 8 साल पहले सीमा विस्तार, आठ वार्ड बढ़े पर सफाईकर्मी अब भी 350 कम

विज्ञापन
नगर के टीडी कॉलेज मार्ग पर फेंका गया कूड़ा।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर की तरफ से आठ साल पहले सीमा तो विस्तार कर दिया गया लेकिन इस बीच वार्डों में नियमित सफाई के लिए सफाई कर्मियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। नगर पालिका जौनपुर में करीब तीन लाख की आबादी को देखते हुए 840 सफाई कर्मी होने चाहिए लेकिन वर्तमान में सिर्फ 495 की ही तैनाती है। इसके चलते ज्यादा इलाकों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। इसके चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। अधिकारी भी स्वीकार कर रहे हैं कि नगर पालिका में 41.05 फीसदी सफाईकर्मियों की कमी है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में 10 हजार की आबादी पर 28 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता होती है लेकिन वर्तमान में 41.07 फीसदी सफाईकर्मियों की कमी है। इसके चलते नगर पालिका के 39 वार्डों में नियमित सफाई में समस्या पैदा हो रही है। नगर पालिका की तरफ से शासन स्तर से सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। नगर पालिका जौनपुर तीन लाख से ज्यादा आबादी वाला क्षेत्र है। यहां 2011 की जनगणना के अनुसार 2.41 लाख आबादी पर 672 सफाई कर्मचारी होने चाहिए। वर्तमान में तीन लाख से ज्यादा आबादी होने के बाद अब 840 सफाईकर्मी होने चाहिए लेकिन वर्तमान में नगर पालिका में 495 सफाईकर्मियों की ही तैनाती है। इनमें परमानेंट सफाई कर्मचारियों की संख्या 150 है जबकि संविदा सफाई कर्मियों की संख्या 60 है। बाकी आउट सोर्सिंग से सफाईकर्मी तैनात हैं। वर्ष 2017 में सीमा विस्तार कर नगर पालिका जौनपुर का दायरा बढ़ा दिया गया। इसके साथ ही आठ नए वार्ड भी बढ़ गए और वार्डों की संख्या 31 से बढ़कर 39 हो गई। इन आठ वार्डों में करीब 15 हजार मकान भी बढ़ गए हैं। नगर पालिका में वर्तमान में एक भी सफाई निरीक्षक की तैनाती नहीं हैं। तीन लिपिकों के माध्यम से सफाई कार्य का निरीक्षण कराया जा रहा है। ताकि काम प्रभावित न हो। कर्मियों की कमी के चलते शहर के विभिन्न वार्डों में कूड़ों का नियमित उठान नहीं हो पा रहा है। इससे नगर के उमरपुर, कालीकुत्ती, हुसैनाबाद, नईगंज, मधारेटोला, खासनपुर, मखदूमशाह अढ़न, ईशापुर आदि क्षेत्रों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं।
डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक अनुज कुमार झा को पत्र लिखकर सफाईकर्मियों की डिमांड की है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि नगर पालिका जौनपुर में सीमा विस्तार के बाद 31 की जगह 39 वार्ड हो गए हैं। इन वार्डों में पेयजल आपूर्ति, सफाई, गलियों व सड़कों के निर्माण, प्रकाश आदि समुचित व्यवस्था जरूरी है। नगर पालिका में केंद्रीय सेवा के सृजित पदों की तुलना में कर्मचारियों की तैनाती न होने के कारण दैनिक कार्य में कठिनाई हो रही है। नगर पालिका जौनपुर के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार का कहना है कि सफाईकर्मियों व कार्यालय के कर्मचारियों की संख्या में कमी है। खाली पदों पर तैनाती के लिए शासन से डिमांड भी की गई है। नगर पालिका का सीमा विस्तार तो हुआ है लेकिन सफाईकर्मियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। इसके बाद भी सीमित संसाधनों में काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें