फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्कूलों में अनियमितता मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मडियाहूं। खंड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं उदयभान कुशवाहा ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय मीरपुर व प्राथमिक विद्यालय गगौरा का निरीक्षण किया। यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक श्याम बहादुर विद्यालय में नहीं मिले। बच्चों की उपस्थिति बहुत कम मिली। रसोइया भी नहीं थी। विद्यालय में अनियमितता मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को साक्ष्य सहित तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय मीरपुर पहुंचे। यहां प्रधानाध्यापक विजय कुमार की ओर से विद्यालय में विभागीय निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था। किचन पंजिका भी अपडेट नहीं थी। एमडीएम में गुणवत्ता निम्न स्तर की पाई गई। विद्यालय में प्रोजेक्टर, टैबलेट न होने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें