स्वच्छता मिशन के तहत विश्व विरासत दिवस पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह झाडू चलाकर सफाई की। जिला, मंडल और बूथ स्तर पर सफाई अभियान में भाग लिया और इज्जत घरों के लाभार्थियों के जीवन में शौचालयों के सकारात्मक प्रभाव के बारे में चर्चा किया।जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक राजा साहब के तालाब पर साफ सफाई किया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे परिसर की सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया। पुष्पराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश स्वच्छ रहे। इसके लिए जिला कार्यकारिणी अभियान भी चला रही है। पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने मण्डल बैजारामपुर में साफ सफाई की और महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने परशुराम पुर मण्डल में साफ सफाई की है।
मुंगराबादशाहपुर: दौलतिया हनुमान मंदिर पर सोमवार को भाजपाजनों ने स्वच्छता अभियान चलाया गया। चेयरमैन शिव गोविंद साहू व उमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाइयों सोमवार की सुबह ही झाड़ू लेकर मंदिर परिसर में पहुंच गए और वहां स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे परिसर व नाले की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उमाशंकर गुप्ता, महेंद्र, विजय शुक्ला,संतोष गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, दुर्गेश दुबे, रवि केशरी, बच्चा साहू आदि ने योगदान दिया। बक्शा: नौपेड़वा बाजार में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। मण्डल अध्यक्ष भूपेश सिंह, शैलेन्द्र दूबे, जयप्रकाश गुप्ता, अवनीश दूबे, विकास गौतम,जनार्दन गौड़, ओमप्रकाश सिंह, अखिलेश मिश्र, प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।जितेंद्र