निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र जनता इंटर कालेज के पीछे तालाब में एक वृद्ध का शव सोमवार को उतराया मिला। वह पिछले चार दिनों से गायब थे। परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन, नहीं पता चल रहा था।
सोमवार को शौच करने गए कुछ लोगों ने तालाब में उतराया शव देखा तो हड़कंप मच गया। शव की पहचान मनीपुर गांव निवासी राम चरित्र पटेल (70) के रूप में हुई। जानकारी होने पर गांव से काफी संख्या में लोग पहुंचे और शव को पानी से निकालकर घर ले गए। परिजन पुलिस को सूचना देकर शव को अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर चले गए। परिवार के लोगों के मुताबिक वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को वह घर से बरसठी बाजार बैंक के लिए निकले थे। लेकिन, उस दिन बैंक बंद था। आशंका जताई जा रही है कि उस वह शौच के लिए कालेज के पीछे तालाब पर चले गए होंगे और पानी में गिर पड़े होंगे। इधर घर न पहुंचने पर परिजन बाजार व आसपास खोजबीन किए, लेकिन कहीं पता नहीं चला। थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम ने बताया की परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे इसलिए शव को कब्जे में नहीं लिया गया हैं।