फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति का उत्पीडन कर रही भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर बौद्ध ने कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित जाति का उत्पीड़न कर रही है। न्याय के लिए आज भी इस वर्ग के लोग दर-दर भटकने को मजबूर हैं। सभी दल वोट की राजनीति में अनुसूचित वर्ग का शोषण कर रहे हैं। मंगलवार को शहर के होटल में वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है। अपराध चरम पर है। देश के चौथे स्तंभ पर हमला भी आम बात हो गई है। जौनपुर के भदेठी में अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक वर्ग के बीच विवाद में कई घरों को आग लगा दिया गया। आजमगढ़ के तरवां बांसगांव के एससी वर्ग के प्रधान और उनके 11 साल के बेटे की हत्या की गई। खुटहन क्षेत्र के इसी वर्ग की बच्ची का अपहरण सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने के लिए कम नहीं है। इसके बाद भी सरकार सब का साथ सबका विकास का नारा दे रही है। देश की जनता को सरकार कोई उम्मीद नहीं करना चाहिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनय सागर, मंडल कार्यकारिणी के सदस्य अमरजीत गौतम, जिला प्रभारी सुधीर कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. एके गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें