बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की चार बाइक संग गत शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़ा गया युवक बक्शा थाना क्षेत्र के दरवानीपुर गांव का निवासी है।
एसपी सिटी रामजी सिंह यादव ने बताया कि गत 31 जुलाई को शहर कोतवाली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे।
पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। हालांकि पीछे बैठा दूसरा साथी मौका देख फरार हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुड्डू यादव उर्फ प्रेमचंद्र निवासी दरवानीपुर बक्शा बताया।
भागने वाले युवक का नाम विवेक यादव कोहड़े सुल्तानपुर थाना बक्शा बताया। बताया कि वह बाइक चोरी कर फर्जी नंबर चढ़ाकर धोखे से बेच देता है। निशानदेही पर नईगंज के पास एलआईसी के पीछे से तीन और चोरी की बाइक बरामद हुई।