बक्शा। थाना क्षेत्र के गोरियापुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की देर शाम बाइक फिसलने से उस पर सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार अधेड़ गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे सीएचसी नौपेड़वा में भर्ती कराया गया है।
सिकरारा थाना क्षेत्र के लेधुआ गांव निवासी चंद्रशेखर गौतम (26) अपने पड़ोसी महेंद्र गौतम (50) के साथ सोमवार को नौपेड़वा आया था। शाम करीब साढ़े सात बजे घर लौटते समय राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गोरियापुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से जख्मी हुए। उन्हें नौपेड़वा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र गौतम का उपचार किया गया।