फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
32- बरईपार क्षेत्र के आयर गांव में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के आयर गांव में नहर की पुलिया के पास सोमवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर बाइक सवार युवक की हत्या कर दी। मृतक करीमुल्ला(34) पुत्र समीउल्ला इसी गांव का निवासी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। एसपी बुलाने पर अड़ गए। करीब ढाई घंटे बाद पहुंचे एसपी विपिन कुमार मिश्र ने शीघ्र घटना का खुलासा कर हत्यारों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया तो लोगों ने शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया।
विज्ञापन

आयर गांव निवासी करीमुल्ला(34) सोमवार की शाम करीब 4:45 बजे घर से बरईपार बाजार जाने के लिए निकला था। वह अभी घर से महज पांच सौ मीटर दूर नहर की पुलिया के पास पहुंचा था तभी अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर गांव और खेत में धान की रोपाई कर रही महिलाएं मौके पर पहुंची तो करीमुल्ला वह खून से लथपथ था और सीने में गोली लगी थी। घटना की खबर लगते ही मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को उठाने का प्रयास की तो परिवार और गांव के लोगों ने रोक दिया। लोगों की मांग थी कि पुलिस कप्तान के आने के बाद ही वे शव को यहां से उठने देंगे। साम को करीब सवा सात बजे एसपी विपिन कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का खुलासा कह शीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया तो लोगों का आक्रोश कम हुआ। पुलिस शव को लेकर मछलीशहर कोतवाली पहुंची। एसपी विपिन कुमार मिश्र का कहना है कि मृतक के परिवार से किसी ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें