फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लाइनबाजार क्षेत्र के पालपुर गांव निवासी तेली (28) और अशोक (40) रात में एक ही बाइक पर सवार होकर सैदनपुर से घर जा रहे थे। फूलपुर गांव के पास ट्रक की चेपट में आकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तेली को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अशोक का इलाज चल रहा है। सिकरारा थाना क्षेत्र के डगरियांव गांव निवासी छोटेलाल बिंद (65) रविवार सायं घर से डमरुआ बाजार अपनी साइकिल से जा रहे थे। बाजार से कुछ दूरी पर ही थे कि पीछे से एक बाइक सवार की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैया गांव में सोमवार को दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में तीन घायल हो गए। उत्तरगावां गांव निवाशी बाबू राम यादव (70) एवं पारस नाथ यादव (68) एक बाइक से अपने गांव से जौनपुर मुख्यालय की ओर जा रहे थे। वे सरैया गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार छोटू यादव (22) से टक्कर हो गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें