फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर के धक्के के बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव के पास शनिवार को सुबह ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेकर इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मोहम्मद आरिफ (32) पुत्र मोहम्मद नईम निवासी बड़ी मस्जिद हेलमेट लगाकर बाइक से जौनपुर से शाहगंज की तरफ जा रहे थे। जब वह सिद्दीकपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गए। इस हादसे में वह काफी दूर जा गिरे। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। दुघर्टना के बाद मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में निजी वाहन से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। थाना प्रभारी सरायख्वाजा जगदीश कुशवाहा ने बताया कि ट्रेलर और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें