फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर के पास शुक्रवार को दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरइल गांव निवासी विजय कुमार मिश्रा 35 पुत्र श्रीनारायण मिश्र बाइक से कहीं तकादे के लिए जा रहे थे। वह दोपहर में करीब दो बजे लाइनबाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर के पास पहुंचे थे तभी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें