सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव के समीप रविवार की देर रात नील गाय की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए राजकीय पुरूष चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
सरपतहां थाना क्षेत्र के (दडवा) गैरवाह गांव निवासी संजीव कुमार (24) पुत्र राम सबद यादव रविवार की देर रात करीब एक बजे किसी वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपनी बाइक से घर वापस आ रहा था। गांव की ही सीमा पर नील गाय की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।