बक्शा। थाना क्षेत्र के औंका गांव में बृहस्पतिवार को पट्टे में फंसकर किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर की मां गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी बीडीसी सदस्य संजू देवी पत्नी स्व. बंशुराम का उसी गांव निवासी सुभाष यादव की खेत बंटाई पर ली है। उसी खेत में संजू धान की रोपाई की है। बृहस्पतिवार की सुबह विद्युत पंपिंग सेट को चालू करवाकर संजू धान की फसल की सिंचाई कर रही थी। उसी दौरान दो पुत्रों में बड़ा पुत्र रजनीश गौतम पहुंचा तो रजनीश के भरोसे पंपिंग सेट छोड़कर मां घर चली गई। उसी बीच रजनीश पट्टे में फंस गया। कुछ देर बाद कोई मशीन पर पहुंचा तो रजनीश का सिर बुरी तरह फट गया था। परिजन दोपहर में एंबुलेंस से लेकर नौपेड़वा सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पर पुत्र का शव देख मां बेहोश हो गई।