पुरुष नसबंदी में बेहतर प्रदर्शन के लिए बरसठी ब्लॉक की पीठ थपथपाने का जनपद के अन्य ब्लॉकों पर भी असर पड़ा है। सत्र 2021-22 में जनपद का कोई भी ब्लॉक पुरुष नसबंदी के मामले में शून्य नहीं है। सभी ब्लॉकों के योगदान से जनपद में पुरुष नसबंदी का अनुमानित आंकड़ा 38 से भी 40 अंक बढ़कर 78 हो गया है।
सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह का कहना है कि वर्ष 2021-22 में इस बेहतर प्रदर्शन में सभी ब्लॉकों ने अपना योगदान दिया है। बरसठी ने अनुमानित दो पुरुष नसबंदी के सापेक्ष 26 पुरुषों को यह सेवा प्रदान की। सिरकोनी ने एक के सापेक्ष पांच, जलालपुर ने एक के सापेक्ष 10, सुइथाकला ने एक के सापेक्ष तीन, सिकरारा ने दो के सापेक्ष चार, डोभी ने एक के सापेक्ष दो सहित ज्यादातर ने अपने लिए अनुमानित संख्या को या तो पूरा कर लिया है या तो उससे अधिक उपलब्धि हासिल की है।