कोरोना वायरस का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। कोविड संक्रमण के खतरा अभी मंडरा रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है।थोड़ी से लापरवाही हमारे से संकट खड़ा कर सकती है। ऐसे में हमें कोविड़ संक्रमण को लेकर हम सभी को सतर्क रहने की जरूर है।
सरकार के गाइड लाइन का पालन करने में ही हम सभी की भलाई है। जो लोग टीका नहीं लगवा पाए हैं वह टीका लगवा लें। दूसरा डोज लगवाना न भूलें। कुछ राज्यों में अभी भी संक्रमण से लोग जुझ रहे हैं। जिस तरह से बिना किसी रोक-टोक और प्रतिबंध के बाजार में जाकर ख़रीदारी के लिए लोगों की भीड़ लग रही है वह समय के हिसाब से ठीक नहीं है। बचाव और सतर्कता ही समय की मांग है।