फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफी के लिए बैंक जुटा रहे आंकड़े

Sun, 11 Jun 2017 12:35 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
बैंकों में किसानों की कर्ज माफी के लिए सूची बनाते कर्मचारी।
विज्ञापन
जिले के तकरीबन 90 हजार किसानों ने 650 करोड़ रूपये का ऋण बैंकों से लिया है। यह ऋण 31 मार्च 2016 से पहले का है। इसमें कर्जमाफी से तकरीबन 60 हजार किसानो के लाभांवित होने की संभावना है। वैसे बैंक ऐसे किसानों का ब्यौरा जुटा रहे है। ऐसे किसानों को अभी कोई नोटिस नहीं भेजी जा रही है। वैसे किसान संगठन कर्जमाफी को लेकर आंदोलन की भूमिका तैयार करने में जुट गए हैं।  
विज्ञापन


आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 31 मार्च 2016 से पहले किसान क्रेडिट कार्ड पर 90 हजार किसानों ने साढ़े छह सौ करोड़ रुपये ऋण लिया गया था। इस दौरान 30 हजार किसानों ने अपने ऋण जमा कर दिए हैं। लेकिन लगभग 60 हजार किसानों ने अभी तक ऋण जमा नहीं किया। जिनका  ऋण माफ  होने की संभावना है। ऐसे में यह किसानों के लिए बड़ी राहत वाली खबर होगी कि उन्‍हें सरकार कर्ज से माफ करने जा रही है।

ऋण माफ करने के लिए बैंक द्वारा उन किसानों का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। अभी तक किसी किसान को नोटिस नहीं भेजी गई है। 31मार्च 2016 के बाद से जून 17 की अवधि में तकरीबन  एक लाख से अधिक किसानों ने ऋण लिया है। ऐसे किसानों को जो किश्त नहीं जमा कर रहे हैं उन्हें बैंक की ओर से अलबत्ता नोटिस भेजने की तैयारी में बैंक जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें