फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के 9 लोग डायरिया पीड़ित

Sat, 10 Jun 2017 01:34 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
hospital
विज्ञापन
केराकत  विकास खंड के नरहन गांव निवासी धरमपाल मौर्य के परिवार के नौ सदस्य डायरिया से पीड़ित है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नरहन गांव निवासी धरमपाल मौर्य के परिवार में दो दिन पहले 16 वर्षीय गोलू की तबीयत खराब हुई। उल्टी दस्त से पीड़ित होने पर उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोलू का इलाज चल रहा था तभी शुक्रवार को परिवार में एक एक कर अनीता (22) पुत्री नक्कू मौर्य, रेखा (20) पुत्री सुभाष मौर्य, ऊषा देवी (45), आंचल (14) पुत्र सुभाष, अवनीश (13), पुत्र धरमपाल, सोनू (3) पुत्र सुरेश, अमित (3) व रिया (2) पुत्री धरमपाल उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


डायरिया से पीड़ित अनीता और रेखा दोनों की 10 जून को शादी है। शादी के लिए ही घर में सभी रिश्तेदार जुटे हैं। दो दिन पहले गोली की तबीयत बिगड़ी तो एक एक कर परिवार के नौ सदस्य उल्टी दस्स ते पीड़ित हो गए। जिला अस्पताल में पीड़ितों की देखभाल कर रहे धरमपाल और परिवार के सुभाष मौर्य का आरोप है कि दवा, इंजेक्शन, और ग्लूकोज की बाटल सब उनसे बाहर से खरीद कर मंगवाया गया है। अस्पताल से उन्हें दवा नहीं मिली है। सीएमएस डा. एसके पांडेय ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही दवा मेरे द्वारा वापस कराकर अस्पताल से दवा की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें