फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: अंत्येष्टि में गए बीकॉम के छात्र की गोमती नदी में डूबने से मौत, स्नान के दौरान हादसा, कोई बचा न सका

Sun, 11 Jun 2023 07:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले में गोमती नदी के सिहौली घाट पर रविवार को एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने पिता और भाई के साथ पड़ोसी महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र था
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र में गोमती नदी के सिहौली घाट पर रविवार को पड़ोसी महिला के अंतिम संस्कार में आए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। स्नान के दौरान हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की मगर सफल नहीं हुए। सूचना के बाद पुलिस ने नाविकों व गोताखोरों की मदद से तीन घंटे के प्रयास के बाद शव को बरामद किया। मौके पर मौजूद पिता और भाई की हालत बेसुधों जैसी रही।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के लिए चौकियां गांव में रविवार अलुबह प्रमिला देवी पत्नी संजय की हृदयाघात से मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों, अपने पिता व भाइयों के साथ विकास कुमार विक्की (22) भी गया था। सिहौली घाट पर शवदाह के बाद लोग स्नान कर रहे थे।

इस दौरान विकास स्नान करते-करते नदी उस पार चला गया।  वापस आते समय गोमती सेतु के खंभे के पास गहराई ज्यादा होने से डूबने लगा। उसे तैरना नहीं आता था। उसे डूबता देख लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन निराशा हाथ लगी। घाट किनारे मौजूद पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी में दर्दनाक हादसा; मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत और पांच घायल, हाईवे पर कंटेनर में घुसी कार

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक केराकत जयप्रकाश यादव अपने हमराहियों के साथ पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को करीब तीन घंटे प्रयास के बाद शव को उदयचंदपुर घाट नदी के छोर पर मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विकास कुमार विक्की अपने पिता की चार संतानों में तीसरे नंबर पर था। वह आजाद नगर के एक कॉलेज में बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक केराकत जयप्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें