फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे मेरी पत्नी से बचाओ: थाने पहुंचे पति की पुलिस से गुहार, कहा- जान बचाकर दर-दर भटक रहा

Sat, 10 Jun 2023 04:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

पत्नी ने जिस युवक पर पति के अपहरण कर हत्या कराने की आशंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट लिखवाई थी, अपहृत पति उसी के साथ थाने पहुंच गया। उसने पुलिस से जो कहा वो सुनकर सभी हैरान रह गए।  
विज्ञापन
जौनपुर के थाना सिकरारा का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के सिकरारा थाने में उस समय अजीबोगरीब स्थिति हो गई जब वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने खुद की पत्नी से बचाने की गुहार लगाई। दरअसल, लोग हैरान इस बात से थे कि उसकी पत्नी ने पति के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस युवक पर पति के अपहरण कर हत्या कराने की आशंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट लिखवाई थी, अपहृत पति उसी व्यक्ति के साथ थाने पहुंचा था।

विज्ञापन


युवक ने थानाध्यक्ष से गुहार लगाते हुए कहा कि उसका किसी ने अगवा नहीं किया बल्कि उसे अपनी ही पत्नी से ही जान का खतरा बना हुआ है। उसी से जान बचाकर वह दर-दर भटक रहा है। सिकरारा गांव निवासी एक व्यक्ति ने बीते फरवरी माह अपनी जमीन दुर्गापार गांव निवासी कमलेश पाठक को 49 लाख रुपये में बैनामा किया था।

जमीन कमलेश पाठक के नाम तरमीम भी हो चुकी है। कमलेश ने बताया कि जमीन बैनामा कराने के बाद से जमीन बैनामा करने वाले व्यक्ति की पत्नी उनसे और पैसे की मांग कर रही थी, जबकि उसने तय रकम पति के बैंक खाते में अदा कर दिए थे। मांग पूरी न करने के कारण वह तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर उन्हें परेशान कर रही है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गुजरात की फर्म से 1.40 करोड़ की डकैती के मामले में एक गिरफ्तार, लावारिस कार में मिले थे 92.94 लाख
 

बताया कि दो दिन पहले सिकरारा पुलिस से पति के अपहरण की कहानी सुन वह हैरान रह गया। उससे कहा गया कि वह किसी भी तरह संजय को ले आए। वह तीन दिनों तक रात दिन एक कर किसी तरह ढूंढ़कर कथित अपहृत व्यक्ति के साथ थाने पहुंचा। वहां उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर उल्टे आरोप लगाते हुए पुलिस से बताया कि वह उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए तरह तरह के फरेब कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह बताया कि महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायती पत्र के आधार पर नामजद अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। अब सच्चाई सामने आ गई है तो नए सिरे से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें