केराकत। केराकत के नार्मल स्कूल मैदान पर चल रही स्व. चौधरी चरण सिंह स्मारक राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में सरैंया आजमगढ की टीम ने पेनाल्टी कार्नर के जरिए दो गोल से केराकत ए टीम को हराकर मैच जीत लिया।
खेले गए प्रथम हाफ में 21 वें मिनट में केराकत टीम ने एक गोल दाग कर एक शून्य से बढ़त बना लिया। दूसरे हाफ में आजमगढ़ की टीम ने 13वें मिनट में एक गोल दागकर कर बराबरी कर लिया। दूसरे हाफ मैच की समाप्ति के बाद रेफरी के निर्णय पर पेनाल्टी कार्नर के जरिए खेले गए मैच में सरैंया आजमगढ़ की टीम ने दो गोल दाग कर केराकत को पराजित किया। इस अवसर पर दूधनाथ यादव, विजय दत्त मौर्य, राजेश साहू, बीरू यादव, रमाशंकर यादव, कयाम खान आदि उपस्थित रहे।