फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मिशन शक्ति के तहत किया गया जागरूक, बालिकाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर।
विज्ञापन

जिले में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत जिला कारागार में बंद महिलाओं व बालिकाओं से बुधवार को एडिशनल एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने मुलाकात की। इस दौरान कुल 39 महिलाएं बंद थी। जिला कारागार में महिलाओं की समस्या व सुझाव के संबंध में जानकारी दी गई एवं दीपावली की बधाई देते हुए मिठाई बांटा गया।
विज्ञापन

बदलापुर :
एंटी रोमियो टीम ने बुधवार को क्षेत्र के मछलीगांव में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सकते हैं। पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, 108, वूमेन पाॅवर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर अपराध 1930 के बारे में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व लैंगिक तथा महिला से सम्बंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें