फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शार्ट सर्किट से लगी आग, नकदी व जेवरात समेत गृहस्थी के सामान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावाली की रात क्षेत्र के रामनगर गांव के एक मकान में सोमवार की रात्रि शार्ट सर्किट के चलते लगी आग से नकदी और जेवरात समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आगलगी के दौरान करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। रामनगर गांव निवासी वीरेंद्र पांडेय सपरिवार रामनगर अर्सिया मार्ग पर घर बनाकर रहते हैं। दीपावली की रात घर के ऊपरी हिस्से में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने की खबर पाते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा सा लग गया और आनन-फानन में विद्युत आपूर्ति बंद कराकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। जब तक लोग आग पर काबू पाते छह हजार रुपये नकदी, सोने के मंगलसूत्र, कर्णफूल व चांदी के करीब चार थान जेवर समेत बर्तन, कपड़े और भूसा अनाज सब जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों द्वारा किए गए अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया लेकिन उस अगलगी में पीड़ित गृहस्थ असहाय सा हो गया। तहसील प्रशासन को मामले में पीड़ित द्वारा जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें