मछलीशहर। पंवारा से सवारी लेकर मछलीशहर आ रहा ऑटो रिक्शा कोढ़ा गांव के निकट रविवार को हाईवे पर पलट गया। ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई और दूसरी महिला और आटो चालक घायल हो गए।
पंवारा थाना क्षेत्र के मड़वा दोदक के नरगहना गांव निवासी मोमिना बेगम (58) पत्नी मोहम्मद सलीम गांव की विद्यावती (56) के साथ ऑटो रिक्शा से मड़ियाहूं दवा लेने जा रही थी। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर कोढ़ा गांव के निकट एक तेज रफ्तार वाहन पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए अचानक मुड़ गया, जिससे ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो सवार मोमिना बेगम की मौत हो गई। जबकि विद्यावती गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।