क्षेत्र के बीरीबारी बाजार में स्कार्पियों के धक्के से ऑटो रिक्शा पलट गया। जिससे चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सीएचसी डोभी लाया गया। जहां चालक की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया।
बीरीबारी बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के गेट के सामने सड़क पर ऑटो रिक्शा सवारी के इंतजार में खड़ा था। दो सवारी के साथ चालक और सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही स्कार्पियों ने धक्का मार दिया। जिससे ऑटो रिक्शा पलट गया। चालक मनीष सोनकर निवासी पतरही ,शाम नरायन निवासी सिझवल नेवादा, खानपुर गाजीपुर व छात्रा सपना घायल हो गई। तीनों को सीएचसी डोभी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख चालक को वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्कार्पियों को कब्जे में ले लिया। चालक फरार हो गया।