फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atul Suicide Case : अतुल का नहीं था कोई अफेयर..., दोस्तों ने बताई बड़ी बात; बोले- यह कांड किसी महिला के साथ...

Sun, 15 Dec 2024 12:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Atul Suicide Case : अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में रविवार की सुबह प्रयागराज और गुरुग्राम से पुलिस ने निकिता, उसके भाई और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जाैनपुर में अतुल के दोस्तों ने कैंडल मार्च निकाल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाल रहे अतुल के दोस्त आशीष तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतुल सुभाष आत्महत्या मामले के बाद जाैनपुर में कैंडल मार्च निकाला गया। कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर तिराहे पर रविवार को वाराणसी से जाैनपुर पहुंचे अतुल के दोस्तों ने यह मार्च निकाला और सख्त कार्रवाई की मांग की। सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन के लोगों ने यह कहा कि अगर इस मामले में किसी महिला ने आत्महत्या की होती तो अब तक आरोपी सलाखों के पीछे होता, लेकिन अतुल मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ। आरोपियों को पकड़ने में इतने दिन लग गए।

विज्ञापन




हाथों में जस्टिस इज ड्यू... जैसी तख्तियां लेकर दर्जनों लोग मार्च निकाल रहे थे। अतुल की माैत के आरोपियों को कड़ी सजा की भी मांग की गई है। पोस्टर के माध्यम से एक सवाल उठाया है कि अदालतों में न्याय होता है या साैदा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Atul Subhash Case: एक और नया खुलासा, निकिता ने इनके कहने पर डाली तलाक की अर्जी; अतुल को नागवार गुजरी थी ये बात

एसआईएफएफ के मेंबर आशीष तिवारी ने कहा कि हम लोगों से अतुल अक्सर बात किया करते थे। फैमिली और कोर्ट में चल रहे मुकदमों के बारे में कभी-कभार चर्चा हो जाया करती थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अतुल का किसी भी लड़की या महिला के साथ कोई अफेयर नहीं था। यह विपक्ष की ओर से मनगढ़त बातें की गई है। ऐसे सवाल प्रमुख मुद्दे से भटकाने के लिए उठाए जाते हैं।

उन्होंने कैंडल मार्च निकाल मांग की कि अतुल ने सुसाइड नोट में जिन बातों का जिक्र किया है, जो आरोप लगाए हैं उस पर त्वरित और सख्त कार्रवाई हो। आरोपियों पर न्यायिक कार्रवाई हो। इसके साथ ही इसमें जेंडर बायस न हो।

विज्ञापन

पत्नी निकिता, उसका भाई और मां गिरफ्तार
बंगलूरू में आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष मामले में बंगलुरू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी निकिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी व्हाइट फील्ड डिवीजन (बंगलूरू) शिवकुमार के अनुसार, अतुल सुसाइड केस में आरोपी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से पकड़ा है। जबकि निकिता की मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। वहीं, जाैनपुर में बंगलूरू से आई टीम ने चाैथे आरोपी यानी निकिता के ताऊ के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें