पत्रकारों पर नाराजगी जताते अतुल का साला और सास
- फोटो : अमर उजाला
बंगलूरू में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी का मामला पूरे देश में सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। मामला उजागर होने के साथ ही उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित अतुल के ससुराल में बुधवार की सुबह मीडिया कर्मियों का जमावड़ा हो गया। इस दौरान अतुल की सास और साले लोगों को देख कर आग बबूला हो उठे।
अतुल सुभाष की सास और साले ने मीडिया कर्मियों से कहा कि हम खुद आकर बात करेंगे, इस तरह आप लोग करेंगे तो गलत हो जाएगा। हम बात नहीं करेंगे, जब तक हमारे वकील नहीं आएंगे। बात होगी लेकिन सबके सामने होगी।
मीडिया कर्मी बोलते रहे कि एक मिनट आ जाइए और सुन लीजिए। इस पर अतुल के साले ने कहा- जब पुलिस और वकील आएंगे तभी सबके सामने बात होगी। इस दौरान अतुल की सास ने भी मीडिया कर्मियों को हिदायत दी।