फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आशाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा/मुंगराबादशाहपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को क्षेत्र की आशा संगिनियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस पटेल को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही आशाओं का कहना है कि उन लोगों से भरपूर काम लिया जाता है। वह लोग रात दिन एक करके कार्य करते हैं, लेकिन सरकार उन लोगों को स्थायी नहीं कर रही है। मानदेय के नाम पर मात्र दो हजार रुपये ही दिए जाते हैं। उन लोगों को कोरोना काल में मास्क व सैनिटाइजर तक नहीं दिया गया। अगर सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करेगी तो व कार्य बहिष्कार करने को बाध्य हो जाएंगी। कार्यक्रम में श्यामा मौर्य, निर्मला पाठक, नीतू सिंह, निर्मला गुप्ता, आरती शर्मा आदि मौजूद रहीं। मुंगराबादशाहपुर पीएचसी पर अध्यक्ष दुर्गावती पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस मौके पर संरक्षक धर्मराज पटेल, महामंत्री सीमा पटेल, सुनीता, सरोजा, चंदा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें