फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुरातत्व विभाग ने अटाला मस्जिद की जांच की, फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन गंभीर

Thu, 02 Jun 2022 04:20 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

जौनपुर के अटाला मस्जिद संबंधित  फर्जी वीडियो वायरल हुआ जिला प्रशासन गंभीर हो गया। अपर जिलाधिकारी भू व राजस्व रजनीश राय ने अटाला मस्जिद पहुंच कर जांच की। उन्होंने बुधवार को पुरातत्व विभाग के लोगों को भी बुलाया। 
विज्ञापन
जौनपुर की अटाला मस्जिद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरातत्व विभाग की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार को जौनपुर के अटाला मस्जिद की जांच की। इसके बाद मस्जिद की मरम्मत कराने और पेयजल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। अटाला मस्जिद को वर्ष 1919 में पुरातत्व विभाग की संपत्ति घोषित किया गया था। तब से देखरेख की जिम्मेदारी इस विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय पटना को सौंपी गई थी, लेकिन वर्ष 2014 में इस विभाग का क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के सारनाथ में खुल गया था, जिसके बाद इसकी देखरेख वही कर रहा है।

विज्ञापन


हालांकि तब से अटाला मस्जिद की कभी कोई सुधि नहीं ली गई, लेकिन जैसे ही मस्जिद का फर्जी वीडियो वायरल हुआ जिला प्रशासन गंभीर हो गया। अपर जिलाधिकारी भू व राजस्व रजनीश राय ने अटाला मस्जिद पहुंच कर जांच की। उन्होंने बुधवार को पुरातत्व विभाग के लोगों को भी बुलाया।

पुरातत्व विभाग की चार सदस्यीय टीम ने अटाला मस्जिद की जांच की। अब मस्जिद की मरम्मत करने सहित नमाजियों के लिए पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। टीम में पुरातत्व विभाग के सहायक अधीक्षक डा. प्रकाश कुमार, इंजीनियर पीके त्रिपाठी, सर्वेयर राम नरेश यादव और सहायक प्रभारी किला श्यामवीर सोलंकी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी (भू एवं राजस्व) ने कहा कि अटाला मस्जिद की देखभाल करने की जिम्मेदारी पुरातत्व विभाग की है, लेकिन उनकी ओर से देखभाल नहीं की जा रही थी। उनको बुधवार को बुलाया गया। अटाला मस्जिद की मरम्म्त कराने के साथ ही नमाजियों के लिए पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसे लेकर पुरातत्व विभाग की चार सदस्यीय टीम ने उसकी जांच की। 

डा. प्रकाश कुमार, सहायक अधीक्षक ने कहा कि अटाला मस्जिद में पहुंच कर जो भी जांच की है। उसकी रिपोर्ट अपने विभाग के निदेशालय भेजेंगे। जांच के बारे में कुछ भी बताने के लिए अधिकृत नहीं हूं। - 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें