फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि के सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन 12 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के विसम सेमेस्टर( एक, तीन , पांच व सात ) की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन 12 दिसंबर तक लिए जाएंगे। भरे फार्म को विभाग में जमा करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर तय की गई है। छात्रों द्वारा भरे परीक्षा फार्म का विभाग द्वारा सत्यापन 16 दिसंबर तक किया जाएगा। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में मासकाम, बीटेक, बीफार्मा, एमबीए, एचआरडी, बीएससी, बीकाम, बीए एलएलबी समेत दो दर्जन से अधिक पाठ्यक्रमों का संचालन होता है। इन पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी है। परिसर की परीक्षा में करीब दो हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहा कि परिसर की सेमेस्टर परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शीघ्र ही परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें