फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लेगा आखिरी फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपना दल एस प्रत्याशी उतारेगा। हालांकि प्रत्याशी कौन होगा, इसका निर्णय पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से ही करेंगी। इस बात की पुष्टि जिले में अपना दल एस की इकलौती विधायक डा. लीना तिवारी ने की है। हालांकि पार्टी ने दो नामों की सूची जिला इकाई से मांगी थी, जिसे तय कर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं डाक बंगले में बृहस्पतिवार को देर शाम तक इस मसले को लेकर बैठक हुई। इस दौरान प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद पार्टी के जिला महासचिव राकेश पटेल की पत्नी रीता पटेल और विजय कुमार वर्मा की पत्नी डा. सुनीता वर्मा के नाम पर विचार किया गया। साथ ही दोनों दावेदारों के नाम की सूची पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा गया। इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव पप्पू माली भी मौजूद थे। अपना दल की जिले में इकलौती विधायक डा. लीना तिवारी का इस संबंध में कहना है कि पार्टी से दोनों दावेदारों की सूची मांगी गई थी, जिसे बैठक करके तय कर लिया गया। साथ ही सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को भेज दी गई है। टिकट किसको देना है, यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें