फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज और डीएम ने देखी जेल के अंदर की व्यवस्था 18-31-28

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज मदन पाल सिंह ने डीएम मनीष कुमार वर्मा के साथ बृहस्पतिवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बैरकों में जाकर कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला जज और डीएम ने बंदियों से बात कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली। पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। इस पर बंदियों ने जेल में कैंटीन चालू कराने का अनुरोध किया। जिस पर जेल अधीक्षक एसके पांडेय को निर्देशित किया कि 25 जून से कैंटीन को चालू कराएं। जिला जज और डीएम ने पाकशाला में जाकर बनाए गए खाने की गुणवत्ता की जांच की। बंदियों से भी फीडबैक लिया। जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सकों तथा दवा की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। जनपद न्यायाधीश द्वारा विधिक सहायता के संबंध में भी बंदियों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य दंडाधिकारी विकास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार, जेलर राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें