फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के सवाल पर बोलीं अनुप्रिया, योग की बात करो भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सख्त है। वहीं, इस मुद्दे पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल कुछ भी बोलने से बचती नजर आ रही है। मंगलवार को आठवें अंतर राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर शाही किला में पहुंची अनुप्रिया पटेल शिविर के बाद मीडिया से बातचीत कर रही थी। इस दौरान अग्निपथ को लेकर हो रहे बवाल से जुड़े सवाल पर उन्होंने बस इतना बोलीं कि योग की बात करो भाई, जिसके बाद वे चली गई। हालांकि इसके पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार का योग दिवस बहुत खास है।
विज्ञापन

आजादी अमृत काल में देश के 75 आइकोनिक स्थल पर हम कॉमन योगा प्रोटोकाल का पालन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जौनपुर के शाही किला में आयोजन किया गया। एक सूर्य के गति के अनुरूप आठवें अंतरराष्ट्रीय अंतर राष्ट्रीय योगा दिवस पर मानवता के लिए योग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है, क्योंकि योग पूरी मानवता के लिए बहुत बड़ा उपहार है। योग हमें तनाव मुक्त रखता है। योग हमारे अंदर उच्चकोटी की एकाग्रता को विकसित करता है। योग हमारे अंदर एक सकारात्मक उर्जा का प्रभाव करता है। योग हमें स्वस्थ्य बनाता है। योग पूर्ण रुप से हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें