फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 200 मीटर बालक दौड़ में अनुज व बालिका में प्रियांशु अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली के मैदान पर संपन्न हुआ। आयोजित प्रतिस्पर्धा में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अनुज और बालिका वर्ग में प्रियांशु अव्वल रहीं।
विज्ञापन

प्राथमिक व जूनियर स्तर की बालक व बालिका वर्ग में कबड्डी, खोखो, लंबी कूद, 50, 100, 200 मीटर दौड़, मेहंदी, रंगोली, एकांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें न्याय पंचायत स्तर की टीमों ने भाग लिया। मेहरावां न्याय पंचायत की टीमों का अधिकांश खेलो में दबदबा रहा।
कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में न्याय पंचायत बरंगी प्रथम, रानीमऊ द्वितीय, बालिका वर्ग में न्याय पंचायत मेहरांवा प्रथम, खलीलपुर द्वितीय रहा। खो-खो प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में मेहरांवा प्रथम, बड़ऊर द्वितीय, बालिका वर्ग में मेहरांवा प्रथम, खेतासराय द्वितीय, जूनियर में बालक वर्ग मेहरांवा प्रथम, खलीलपुर द्वितीय, बालिका वर्ग में मेहरांवा प्रथम, बड़उर द्वितीय रहा। मेहंदी में यूपीएस कलापुर प्रथम, कम्पोजिट स्कूल सरायख्वाजा द्वितीय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तृतीय रहा। रंगोली में तारगहना प्रथम,यूपीएस गुरैनी द्वितीय, यूपीएस कलापुर तृतीय स्थान पर रहे। दौड़ प्राथमिक स्तर 50 मीटर बालक वर्ग में मोहम्मद ज़ैद मेहरांवा प्रथम, अरसलान बरंगी द्वितीय, प्रिंस कोपा तृतीय, बालिका वर्ग में रजनी मेहरांवा प्रथम, मुस्कान खेतासराय द्वितीय, सृष्टि बड़उर तृतीय। 100 मीटर बालक वर्ग मोहम्मद ज़ैद मेहरांवा प्रथम, प्रिंस कोपा द्वितीय, अंकुल कुहिया तृतीय, बालिका वर्ग में रजनी मेहरांवा प्रथम, अन्नू बरंगी द्वितीय, साधना रुधौली तृतीय। दौड़ जूनियर स्तर 200 मीटर बालक वर्ग अनुज बड़उर प्रथम, हिमांशु खलीलपुर द्वितीय, अवधेश मेहरांवा तृतीय, बालिका वर्ग में प्रियांशु बड़उर प्रथम, सोनाली मेहरांवा द्वितीय, अंजनी जमदहा तृतीय। 100 मीटर बालक वर्ग में अरसलान रानीमऊ प्रथम, अमित बड़ागांव द्वितीय, मानसिंह तृतीय। बालिका वर्ग में रोली जमदहा प्रथम, नीता कोपा द्वितीय व सोनाली मेहरांवा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीडीओ जितेंद्र प्रताप सिंह, बीईओ अमरदीप जायसवाल, प्रधानाचार्य डा.अनिल कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया। निर्णायक मंडल में अरुणेश यादव, सुभाषचंद्र गिरी, साधना सरोज, सुजीत सोनकर, शैलेंद्र सिंह, अमरेंद्र गुप्ता व आशीष कुमार सिंह रहे। संचालन अशोक कुमार मौर्य व सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। आभार प्रशांत मिश्र ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें