फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में मिला एक और कोरोना मरीज, कई जगहों की यात्रा करने की वजह से संक्रमित होने की आशंका

Sun, 03 May 2020 07:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

जौनपुर में जिले में रविवार देर शाम कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलते ही हड़कंप मच गया। संक्रमित करंजाकला विकास खंड के एक गांव का निवासी है। उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि सीएमओ ने की। संक्रमित ट्रक ड्राइवर है और जानकारी के अनुसार कई क्षेत्रों से यात्रा करते हुए आया था। उसकी हरियाणा के  पलवल में जांच हुई थी। अब जिले में कोरोना पॉज़िटिव की संख्या 9 हो गई है, इनमें पांच लोग ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


बताते चलें कि कोरोना के खतरे से सहमे जौनपुर के लिए बृहस्पतिवार को राहत भरी खबर आई थी, क्योंकि पांचवां शख्स भी कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो गया था। 

जौनपुर में बाहर से आए 13 लोगों पर केस दर्ज 

जौनपुर जिले के जफराबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाहर से आकर प्रशासन को सूचना दिए बगैर घर में रह रहे 13 लोगों के खिलाफ पुलिस ने लॉक डाउन के उल्लंघन के आरोप में रविवार को केस दर्ज कर लिया।
थानाध्यक्ष मदनलाल को सूचना मिली कि इलाके के कई गांवों में बाहर से आकर 13 लोग घर में रह रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी। वे नहीं चाहते थे कि उनके आने की सूचना प्रशासन तक पहुंचे।

विज्ञापन


सूचना पर उप निरीक्षक राजकुमार यादव ने  जांच की। इसमें मुंबई से आए राम आसरे  निषाद  निवासी पिंडरा, श्रवण कुमार यादव  निवासी कमरुद्दीनपुर, भूषण चौहान निवासी धनेजा, विकास सरोज , प्रेमशंकर निषाद निवासी मोथहा, हैदराबाद से आए अजय गौड़, आशीष गौड़, विजय गौड़, सुरेंद्र, राजेंद्र, रामदेव , गजेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव  निवासी बदलपुर कजगाव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें