सिकरारा। यू ट्यूब चैनल पर एक कंपनी में भर्ती का फर्जी विज्ञापन चलाकर लोगों से ठगी की कोशिश में जुटे एक युवक को स्थानीय पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। कंपनी के डायरेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई की।
क्षेत्र के मीठेपार गांव निवासी अभिजीत श्रीवास्तव बीते कुछ दिनों से यू ट्यूब चैनल पर कंपनी में नौकरी का फर्जी विज्ञापन चला रहा था। उसने इसमें उसने कंपनी के करखियांव में इंडस्ट्रियल एरिया का पता और मोबाइल नंबर दिया था। जब आवेदकों ने इस नंबर पर फोन कर हकीकत जानने की कोशिश की तो वह फोन नंबर कंपनी के डायरेक्टर का निकला। उन्होंने विज्ञापन को फर्जी करार देते हुए किसी भी वैकेंसी से इंकार किया। छानबीन के बाद जब उन्हें सच्चाई समझ आई तो एएसपी सिटी को फोन पर शिकायत की। रविवार को उन्होंने स्थानीय थाने पर अभिजीत के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जालसाजी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कर मुखबिर की सूचना पर गनापुर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।