निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में रास्ता रोके जाने से खफा ग्रामीण रविवार को थाना पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया। इसमें गांव के ही एक व्यक्ति पर रास्ता रोकने का आरोप लगाते हुए शिकायत की।
चतुर्भुजपुर गांव के जितेंद्र, अजय कुमार, गुलाब, दिनेश, राजू लक्मीशंकर, लालमणि, जोगेंद्र संजय, रघुराज आदि लोगों ने बरसठी थाना पर पहुंचकर शिकायत की है कि बस्ती में जाने के लिए यही एक रास्ता है। उस रास्ते को बस्ती के ही डॉ. महेंद्र की ओर से रोका जा रहा है। बस्ती के लोग हमेशा इसी रास्ते से आते जाते थे। अब रास्ता रोका जा रहा है। इससे बस्ती के लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिस भूमि पर रास्ता है। वह बंजर खाते में दर्ज है।