फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और गिरा पारा, कांप उठा जिला सारा

विज्ञापन
06- सहकारी कालोनी में भीषण ठंड व गलन से बचने के लिए अलाव का सहारा लेता परिवार। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- जौनपुर में साल का सबसे सर्द दिन, पारा 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। सर्दी ने इस बार कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सर्दी के वार से सूरज भी दोपहर तक बादलों की रजाई ओढ़कर दुबका रहा। 2016 तक के उपलब्ध आंकड़ों पर गौर करें तो इसके पहले ऐसी सर्दी नहीं पड़ी। गलन और शीतलहर के वार से आम जनजीवन लाचार हो गया है। साधन संपन्न लोग तो फिर भी किसी तरह गुजर-बसर कर ले रहे हैं, लेकिन गरीब और असहाय तबके का बुरा हाल है। उन्हें बस अलाव का ही सहारा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक कोल्ड-डे रहने का पूर्वानुमान जता दिया था। संभावनाओं के ही अनुकूल तापमान पांच दिनों में छह डिग्री लुढ़ककर तीन तक आ पहुंचा है। अभी इसमें और गिरावट का अंदेशा जताया जा रहा है। तापमान लुढ़कने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को छुट्टी के चलते लोग पूरे दिन घरों के अंदर रजाई में ही दुबके रहे। बाजारों में चहल-पहल कम रही। आम दिनों में जाम से जूझने वाले इलाकों में भी सरपट गाड़ियां भाग रही थी। साप्ताहिक बाजार में भी रौनक गायब रही। बाजार में जो लोग दिख रहे थे, वह भी सिर से पांव तक स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर से शरीर को ढके हुए थे। ऊनी कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। दिन में कुछ देर के लिए धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली तो लोग पार्कों में भी पहुंचे और गुनगुनी धूप का आनंद उठाया। सर्द हवा का झोंका यहां भी सताता रहा। शाम होते ही फिर से लोगों को घरों में दुबकने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

---
ऐसे लुढ़का तापमान::
26 दिसंबर:
अधिकतम- 18
न्यूनतम- 07
---
27 दिसंबर:
अधिकतम- 17
न्यूनतम- 06
---
28 दिसंबर:
अधिकतम- 14
न्यूनतम- 04
---
29 दिसंबर:
अधिकतम: 14
न्यूनतम: 3
----
चार वर्षों में दिसंबर का तापमान::
वर्ष न्यूनतम अधिकतम
2016 8 18
2017 7 19
2018 5 18
2019 6 18
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें